अजेय पंजाब किंग्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया सरेंडर, हार का सबसे बड़ा कारण बनी ये वजह

Lucknow Super Giants Vs Punjab Kings: पंजाब किंग्स आईपीएल सीजन 19 की एकमात्र टीम है जो अब तक अजेय है।

चंडीगढ़ में खेले गये मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

हार का सबसे बड़ा कारण

लेकिन इस हार का सबसे बड़ा कारण क्या है यह जानना ज़रूरी है।

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए लखनऊ को जीत के लिए 255 रनों का लक्ष्य दिया।

टी-20 में अब ऐसी बल्लेबाजी हो रही है कि 200 रनों का लक्ष्य भी सुरक्षित नहीं माना जाता है।

युवा बल्लेबाज आयुष महात्रे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, प्रियांश आर्या, आयुष बडोनी, अंगकृष रघुवंशी समेत कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।

ऐसे में 250 रनों का पीछा करना थोड़ा मुश्किल ज़रूर है लेकिन असंभव नहीं है।

लेकिन 255 रनों के लक्ष्य बनाने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स पूरी पारी के दौरान जीत के लिए खेलते नज़र नहीं आये।

मारक्रम जैसे घातक बल्लेबाज को सलामी जोड़ी से बाहर कर आयुष बदोनी पर दांव खेला गया।

आयुष और मिशेल मार्श ने शुरूआत अच्छी ज़रूर की लेकिन 10 के रनरेट के आसपास से ही रन बनाते रहे।

पावरप्ले में 6 ओवर तक 2 ही खिलाड़ी सर्किल के बाहर रहते हैं।

जब इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना है तो पावर प्ले का फायदा उठाकर कम से कम 80-90 रन बनाने चाहिये थे।

लेकिन 6 ओवर में लखनऊ का स्कोर 61 रन 1 विकेट के नुकसान पर रहा।

बाद में उतरे बल्लेबाजों ने तेजी से हाथ दिखाये लेकिन पहले का रन रेट स्लो होने के कारण यह 10 के आसपास ही चलता रहा।

यही रन रेट और बल्लेबाजी क्रम का प्रयोग हार का सबसे बड़ा कारण बना।

ऋषभ पंत ने 23 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, मारक्रम ने 22 गेंदों पर 42 रन बनाये।

20 ओवर में ऋषभ पंत की टीम 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।

पंजाब के गेंदबाज मार्को यान्सेन ने 2 और वैशाक, चहल और अर्शदीप ने 1-1 विकेट लिया।

पंजाब ने खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर

इससे पहले पंजाब किंग्स ने बल्लेबाजी करते हुए सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

पिछले मैच के हीरो रहे प्रभसिमरन पहले ही ओवर में 0 पर आउट हो गये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कूपर कोनोली।

प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने गेंदबाजों पर जमकर कहर बरपाया। दोनों ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।

प्रियांश आर्या ने 37 गेंदों पर 9 छक्के और 4 चौकों की मदद से 93 रन बनाये।

कूपर कोनोली ने 46 गेंदों पर 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 87 रनों की पारी खेली।

बाद में मार्कस स्टॉयनिस, नेहाल बढेरा और शशांक सिंह ने तेजी से रन बटोरे।

जब 1 ओवर मे पड़े 5 छक्के

एडेन मारक्रम ने 13वें ओवर में गेंदबाजी की। इसमें पहली 3 गेंदों पर कूपर कोनोली ने छक्का जड़ा।

चौथी गेंद वाइड हुई, इसके बाद 1 रन लेकर कोनोली ने स्ट्राइक प्रियांश के पास दिया।

प्रियांश ने अगली 2 गेंदों पर छक्का जड़ते हुए इसे इस सीजन का सबसे महंगा ओवर बना दिया।

एडेन मारक्रम के इस ओवर में कुल 32 रन बने।

लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ही एकमात्र गेंदबाज रहे जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की।

उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिये।

उनके अलावा आवेश खान ने 3 ओवर में 46 रन, मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 56 रन, आयुष बडोनी ने 1 ओवर में 14 रन, मोहसिन खान ने 4 ओवर में 43 रन और सिर्धार्थ ने 3 ओवर में 35 रन खर्च किये।

इस जीत के साथ ही पंजाब अंक तालिका में नंबर वन पर बना हुआ है। वहीं लखनऊ चौथी हार के साथ 8वें नंबर पर है।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

पंजाब किंग्स बल्लेबाजी

प्रियांश आर्या- 93 (37) {4*4, 9*6}

कूपर कोनोली- 87 (46) {8*4, 7*6}

मार्कस स्टॉयनिस- 29 (16) {2*4, 2*6}

लखनऊ सुपर जायंट्स गेंदबाजी

प्रिंस यादव- 2/25 (4)

एम. सिर्धार्थ- 2/35 (3)

मोहसिन खान- 1/43 (4)

लखनऊ सुपर जायंट्स बल्लेबाजी

ऋषभ पंत- 43 (23) {1*4, 4*6}

एडेन मारक्रम- 42 (22) {3*4, 3*6}

मिशेल मार्श- 40 (28) {3*4, 2*6}

पंजाब किंग्स गेंदबाजी

मार्को यान्सेन- 2/37 (4)

विजय कुमार वैशाक- 1/30 (4)

युजवेंद्र चहल- 1/36 (4)