झारखंड के अनुकूल की जबरदस्त पारी, रिंकू सिंह के साथ मिलकर कोलकाता को दिलायी पहली जीत, राजस्थान रॉयल्स की हार

रियाIPL KKR Vs RR: आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल सीजन 19 की पहली जीत दर्ज कर ली।

कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया।

बेहद खराब शुरूआत और मिडिल ऑडर्स के बल्लेबाजों का गेंदबाजों के आगे सरेंडर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुश्किल में डाल दिया था।

लेकिन रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने हिम्मत नहीं हारी और राजस्थान रॉयल्स के जबड़े से जीत छीन ली।

13.3 ओवर में 85 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार जीत दर्ज की।

केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह और झारखंडी युवा अनुकूल रॉय क्रीज पर थे।

रिंकू सिंह ने 34 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाये। अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाये।

खराब शुरूआत के बाद केकेआर की जीत

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही।

जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर टिम साइफर्ट बोल्ड आउट हो गये।

अगले ही ओवर में नांद्रे बर्गर की गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे भी 0 पर आउट होकर पैवेलियन लौट गये।

इसके बाद कैमरन ग्रीन 27, रोवमैन पॉवेल 23 और रमनदीप सिंह 10 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।

यहां से केकेआर को 39 गेंदों पर 71 रनों की दरकार थी और आखिरी बल्लेबाजी करने वाली जोड़ी मैदान पर थी।

दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीत दिलाकर वापस लौटे।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से रविन्द्र जाडेजा ने 2 विकेट लिये।

जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, यश पुंजा और नांद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट लिया।

राजस्थान रॉयल्स का मिडिल ऑर्डर फेल

रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने शानदार शुरूआत की।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने 8.4 ओवर में ही 81 रन बना दिये। इसके बाद सूर्यवंशी 46 रन बनाकर आउट हो गये।

सूर्यवंशी के आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गये।

सुनील नरेन और वरूण चक्रवर्ती की फिरकी और कार्तिक त्यागी की घातक गेंदबाजी में बल्लेबाज फंसते चले गये।

यशस्वी जायसवाल ने 39 रनों का योगदान दिया।

कप्तान रियान पराग एक बार फिर फेल साबित हुए। 14 गेंदों का सामना कर सिर्फ 12 रन बनाकर पराग पैवेलियन लौट गये।

कार्तिक ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटके। वरूण चक्रवर्ती ने 3 और सुनील नरेन ने 2 विकेट अपने नाम किया।