लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला आज, दोनों टीमों में बदलाव की संभावना प्रबल

IPL LSG Vs RCB: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला होगा।

बेंगलुरू के होम ग्राउंड पर यह मुकाबला खेला जाना है।

आरसीबी ने अपनी बल्लेबाजी से अब तक सारी टीमों के गेंदबाजों को डराया है।

इस टीम ने अब तक खेले गये सभी चारों मैचों में 200 से ज़्यादा का स्कोर बनाया है।

अंक तालिका में आरसीबी तीसरे स्थान पर जबकि लखनऊ की टीम सातवें स्थान पर है।

लखनऊ की टीम का प्रदर्शन इस बार कुछ खास नहीं रहा है। ऋषभ पंत की टीम ने 4 में से 2 मुकाबला जीता है।

एक हारे हुए मैच में मुकुल चौधरी की अविश्वसनीय पारी ने मैच जिताया तो हैदराबाद के खिलाफ जीत के लिए 157 रन बनाने में मैच की आखिरी गेंद पर जीत मिली।

आज के मैच में लखनऊ की टीम कुछ बदलाव कर सकती है।

अब्दुल समद, निकोलस पूरन और आवेश खान को बैठाया जा सकता है।

जबकि वानिंदु हसरंगा, जॉर्ज लिंडे और मोहसिन खान का मौका मिल सकता है।

इधर आरसीबी की टीम में भी बदलाव संभव है। बल्लेबाजों में सॉल्ट, विराट, देवदत्त पडिक्कल शानदार खेल रहे हैं।

वहीं रजत पाटीदार और टिम डेविड ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ा रखी है।

ये पांचों बल्लेबाज इस आईपीएल में अब तक 52 छक्के उड़ा चुके हैं।

हालांकि गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने एक मुकाबला खेला और उसमें भी वो पूरी तरह फिट नज़र नहीं आये।

इस मैच में हेजलवुड के खेलने की संभावना बेहद कम है।

मैच में दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

लखनऊ सुपर जायंट्स- निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव, वानिंदु हसरंगा, जॉर्ज लिंडे और मोहसिन खान आवेश खान।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, यश दयाल, रसिख इस्लाम और जैकब बेथल।