Rajasthan Royals beats Mumbai Indians: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है।
मुंबई को 27 रनों से हराकर राजस्थान ने लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
बारिश से मैच रूका
3 घंटे से ज़्यादा की बारिश के बाद मैच रात 10 बजे के बाद शुरू हुआ। रेफरी ने मैच को 11-11 ओवर का कर दिया।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी की
हार्दिक पांडया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वैभव और यशस्वी ने हार्दिक के इस फैसले को गलत साबित करते हुए तूफानी बल्लेबाजी की।
यशस्वी ने पहले ही ओवर में दीपक चाहर की जमकर पिटाई की और 22 रन बनाये।
जब बुमराह-वैभव का हुआ सामना
मैच के दूसरे ही ओवर में युवा वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी और दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आमने-सामने थे।
बुमराह की पहली ही गेंद पर वैभव ने छक्का जड़ते हुए सबके होश उड़ा दिये। उसके बाद चौथी गेंद पर फिर वैभव ने छक्का जड़ा।
दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 5 ओवर में ही 80 रन ठोंक दिये।
वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों पर 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाये।
इसके बाद एक छोर से यशस्वी ने रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने 32 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 77 नाबाद रन बनाये।
राजस्थान ने निर्धारित 11 ओवर में 150 रन बनाकर मुंबई को जीत के 151 रनों का लक्ष्य दिया।
दबाव में बिखर गई मुंबई की बल्लेबाजी
मुंबई की बल्लेबाजी लाइनअप को देखकर ये स्कोर कुछ बड़ा नहीं लग रहा था।
रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने शुरूआत भी शानदार देते हुए कुछ अच्छे शॉट्स लगाये। लेकिन पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रिकल्टन 8 रन बनाकर आउट हो गये।
दूसरे ओवर में सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर आउट हो गये।
तीसरे ओवर में रोहित शर्मा 5 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।
तीन ओवर में ही 3 महत्वपूर्ण विकेट सिर्फ 22 रनों के योग पर गिरने के बाद मुंबई के हौसले पस्त हो गये।
फिरकी गेंदबाज रवि बिश्नोई ने 5वें ओवर में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा का विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की रही सही उम्मीद भी तोड़ दी।
हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नमन धीर और रदरफोर्ड ने प्रयास ज़रूर किया लेकिन वो जीत से काफी पीछे रह गये।
मुंबई की टीम 11 ओवरों में 123 रन ही बना पायी।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा ने 2-2 विकेट लिये।
राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी
यशस्वी जायसवाल– 77*(32) (10*4, 4*6)
वैभव सूर्यवंशी- 39 (14) (1*4, 5*6)
रियान पराग- 20 (10) (1*4, 2*6)
मुंबई इंडियंस गेंदबाजी
अल्लाह गजनफर- 2/21(2)
शार्दुल ठाकुर- 1/36 (2)
मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी
रदरफोर्ड- 25 (8) (2*4, 2*6)
नमन धीर- 25 (13) (3*4, 1*6)
तिलक वर्मा-14 (10) (2*4)
राजस्थान रॉयल्स गेंदबाजी
नांद्रे बर्गर- 2/21 (2)
रवि बिश्नोई- 2/25 (2)
संदीप शर्मा- 2/26 (3)
