विजय उरांव मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रांची यूनिवर्सिटी और CISF ब्लू की टीम बनी चैंपियन

Volleyball Competition: प्रथम विजय उरांव मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रांची यूनिवर्सिटी की टीम ने पुरुषों के बेहद ही कड़े मुकाबले में ट्रॉफ़ी अपने नाम किया।

फ़ाइनल मुकाबला राजपुताना रेजीमेंट की टीम और रांची यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया।

रांची यूनिवर्सिटी की टीम ने 22-25 से पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट को जीत कर मैच में वापसी की।

आखिरी सेट में रांची के अंकित तिग्गा और अर्पित आइंद के बेहतरीन खेल के दम पर और सुमित के शानदार सेटिंग के बदौलत मुकाबला जीत फाइनल  अपने नाम कर लिया।

फाइनल का स्कोर 25-22, 21-25, 15-11 रहा।

राजपुताना की तरफ से गौरव, विशाल और मलिक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अंकित को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खेलाड़ी और गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

महिला मुकाबले में CISF ब्लू चैंपियन

महिलाओं का फाइनल मुकाबला भी बेहद दिलस्चप रहा।

CISF ब्लू की टीम ने महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

CISF ब्लू की खिलाड़ी ए. शरण को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।

वहीं प्रगति को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

विजेता टीमों को अनिता कुमारी, किरण,  स्मिता, देव नारायण उरांव और राम नारायण उरांव ने पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की।

इस प्रतियोगिता में रांची के आसपास अवस्थित सेना के विभिन्न बटालियन की टीमों ने हिस्सा लिया।