सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप, सेमीफाइनल की दौड़ में पहुंची टीमें

Hockey Simdega: सिमडेगा जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल शाखा) और हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है।

तीसरे दिन 1ST हाफ में लीग मुकाबला संपन्न

इस प्रतियोगिता के तीसरे दिन 5 मुकाबले खेले गये।

पहला मुकाबला- STC सिमडेगा ने प्रोजेक्ट हाई स्कूल बानो को 4-0 से पराजित किया।

बानो की राधा कुमारी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

दूसरा मुकाबला- तैसेर ने पाकरताड़ को 1-0 से पराजित किया।

पाकरताड़ की खुशी रैना डुंगडुंग को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच मिला।

तीसरा मुकाबला- समसेरा ने आरसीपीएस कोचेडेगा को 3-0 से पराजित किया।

कोचेडेगा की विभा बिलुंग को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

चौथा मुकाबला- STC लचरागढ़ ने बरवाडीह को 5-0 से पराजित किया।

बरवाडीह की एंजेल टेटे बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतीं।

पांचवा मुकाबला- प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में यूसी रेंगारी ने केवीएस सिमडेगा को 7-0 से पराजित किया।

KVS की महिमा केरकेट्टा को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

2nd हाफ में क्वार्टर फाइनल मुकाबला संपन्न

2nd हॉफ में सभी क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इन मुकाबलों में STC सिमडेगा, STC  लचड़ागढ़, यूसी रेंगारी और लंबोई टीम ने अपना मैच जीतकर   सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहला क्वार्टर फाइनल- STC  सिमडेगा ने बरवाडीह को 4-0 से पराजित किया।

सिमडेगा की अनीशा कुल्लू को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

दूसरा क्वार्टर फाइनल- STC लचड़ागढ़ ने समसेरा को 6-0 से पराजित किया।

लचड़ागढ़ की रेशमा कुमारी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

तीसरा क्वार्टर फाइनल- यूसी रेंगारी ने बांसजोर को 2-0 से पराजित किया।

बांसजोर की प्रिया कांडूलना को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

चौथा क्वार्टर फाइनल- लोबोई ने करंगागुड़ी को 2-1 से पराजित किया।

लोबोई की सबीना टोपनो को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।