आईपीएल के पहले क्वालीफायर में आरसीबी का जलवा, धर्मशाला में लगे रिकॉर्ड्स के अंबार

RCB Sets Plethora of Records: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने धमाकेदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है।

गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराने के दौरान मैदान पर कई रिकॉर्ड बने।

प्लेऑफ की पारी में छक्के का रिकॉर्ड

प्लेऑफ की एक पारी में रजत पाटीदार ने 9 छक्के लगाये।

इसके साथ ही वो प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये।

उनसे पहले शुभमन गिल ने 10 छक्के का रिकॉर्ड बनाया है।

इसके अलावा प्लेऑफ में सबसे ज़्यादा 24 छक्के लगाने वाले वे चौथे बल्लेबाज बन गये हैं।

सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय

बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये।

सिर्फ 105 पारियों में उन्होंने 200 छक्के लगाने का काम किया।

उनसे पहले अभिषेक शर्मा के नाम यह रिकॉर्ड था जिन्होंने 125 पारियों में 200 छक्के लगाये थे।

सबसे ज़्यादा IPL फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम

आरसीबी आईपीएल के फाइनल में सबसे ज़्यादा बार पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गयी।

बेंगलुरू ने पांचवी बार फाइनल (2009, 2011, 2016, 2025, 2026) में जगह बनायी।

चेन्नई सुपर किंग्स 10 बार और मुंबई 6 बार फाइनल खेलने वाली टीम है।

प्लेऑफ की दूसरी बड़ी जीत

आरसीबी ने प्लेऑफ में गुजरात को हराकर दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड कायम किया।

इससे पहले वर्ष 2008 आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 105 रनों की जीत दर्ज की थी।

लगातार दो फाइनल खेलने वाले 5वें कप्तान

रजत पाटीदार ने लगातार दो बार फाइनल खेलने वाले पांचवे कप्तान बन गये हैं।

उनके अलावा महेन्द्र सिंह धौनी ने वर्ष 2010, 2011, 2012, 2013 में लगातार 4 फाइनल खेले थे।

वहीं रोहित शर्मा ने 2019 और 2020 में मुंबई को फाइनल में पहुंचाया था।

लगातार दो फाइनल खेलने वाले कप्तान

लगातार दो बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने वाले कप्तानी में रजत पाटीदार ने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धौनी की बराबरी कर ली है।

प्लेऑफ में कप्तानी पारी में बराबरी

रजत पाटीदार ने बतौर कप्तान प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

इससे पहले डेविड वार्नर ने यह कारनामा किया था।

प्लेऑफ बतौर कप्तान तेज अर्धशतक

रजत पाटीदार ने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

प्लेऑफ में एक कप्तान के रूप में यह तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा।

एडम गिलक्रिस्ट 19 गेंद और धौनी 20 गेंद पर अर्धशतक लगा चुके हैं।

प्लेऑफ में महंगी गेंदबाजी का रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया ने एक ओवर में 28 रन दिये।

यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा ओवर रहा।

इससे पहले पंजाब किंग्स के परविंदर अवाना ने चेन्नई के खिलाफ 33 रन दिये थे।