रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी ने जीता RDCA महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, रातू रोड क्रिकेट क्लब को 44 रनों से दी शिकस्त

RDCA Women’s Cricket Tournament: रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित RDCA महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया।

फाइनल मुकाबले में रॉकमैन ने रातू रोड क्रिकेट क्लब को 44 रनों से हराया।

फाइनल मुकाबले में छाये खिलाड़ी

रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाये।

ईशा ने 38, पल्लवी ने 32 और सोनी ने 27 रनों का योगदान दिया।

रातू क्रिकेट क्लब की ओर से सृष्टि ने 21 रन देकर 3 विकेट झटके।

142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रातू रोड क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना पायी।

विजया ने 29 और कोमल ने 26 रनों का योगदान दिया।

विजेता टीम की ओर से अकांक्षा ने 3 और रागिनी ने 2 विकेट झटके।

विजेता टीम और खिलाड़ियों को मिला सम्मान

टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा, उपाध्यक्ष विभूति भूषण प्रसाद, जिला संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किए।

टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार रातु रोड क्रिकेट एकेडमी की मानसी सिंह को मिला।

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का खिताब रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी की अंजुम बानो को दिया गया।

फाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी की ईशा केशरी को दिया गया।

जस्टिस क्रिकेट एकैडमी की सानिया थापा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट की अपकमिंग प्लेयर का पुरस्कार हेहल स्पोर्टिंग की आयुषी गाड़ी को दिया गया।

उभरती खिलाड़ी का पुरस्कार रातु रोड क्रिकेट एकेडमी की सृष्टि को दिया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह रांची जिला क्रिकेट संघ के जेएससीए कमेटी मेंबर रमेश कुमार, कार्यकारणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, सुरेश कुमार, मुज्जफर अली, सहायक सचिव शम्भु सिन्हा, माणिक घोष, अंजना दूबे, मुक्तेश सिंह, अर्क राज, रौनी सिंह, गीता गिन्नी कुजूर और फराह नाज मौजूद रहे।