एथलेटिक्स मीट मैनेजर कोर्स में सफल हुए रांची के शिव कुमार रमन, भारतीय एथलेटिक्स संघ ने किया था आयोजित

Athletics Federation of India: भारतीय एथलेटिक्स संघ (AFI) द्वारा पंजाब के एन.एस.एन.आई.एस. पटियाला में एथलेटिक्स मीट मैनेजर कोर्स का आयोजन किया गया।

इसमें देश भर के कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जिसमें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु कंप्यूटर के माध्यम से एथलीटों के डाटा इंट्री, हिट, सेमीफाइनल, फाइनल लेन आर्डर तय करने, तत्काल रिजल्ट प्रकाशन, शेडिंग आदि विषयों पर तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई तत्पश्चात परीक्षा का आयोजन किया गया।

इस परीक्षा में रांची के एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी शिव कुमार रमन ने मीट मैनेजर परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य का मान बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडे, कोषाध्यक्ष आशीष झा, प्रभाकर वर्मा, आलोक मिश्रा, सिकंदर महतो, अजय नायक, बंधन टोप्पो, अजीत कुमार, गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, रणवीर सिंह, प्रभात रंजन तिवारी, गंगाधर प्रसाद, राकेश सिंह, संजय त्रिपाठी, दशरथ महतो, वरुण कुमार, रविन्द्र मुर्मू, अनुभा खाखा, माधव चंद्र घोष और पुनीत कुमार समेत खेल प्रेमियों ने बधाई दी।