Men’s Asia Cup Hockey: जापान के काकामिगहारा में चल रहे मेंस अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है।
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने चीनी ताइपे को 13-1 से करारी शिकस्त दी।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।
खिलाड़ियों का मैदान पर जलवा
झारखंड के आशीष तानी पूर्ति ने मैच के दौरान हैट्रिक गोल दागा।
उन्होंने 27वें, 35वें और 42वें मिनट में गोल दागकर जीत में अहम भूमिका निभायी।
उनके अलावा गाजी खान, सिद्धार्थ बेन राहुल यादव ने 2-2 गोल किये।
जबकि झारखंड के ही प्रेमचंद सोय ने 1 गोल किया।
शानदार खेल के लिए आशीष तानी पूर्ति को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
भारत ने लीग मुकाबलों में अपने 4 में से 3 मैच जीतकर पूल-A में 9 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनायी।
5 जून को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जायेगा।
