Hockey Championship: सिमडेगा जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप खत्म हो गया।
इस प्रतियोगिता में STC सिमडेगा की टीम ने STC लचारागढ़ को हराकर खिताब जीता।
पुरस्कार वितरण समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे और उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी मौजूद रहे।
विजेता टीम और खिलाड़ी
विजेता- STC सिमडेगा
उपविजेता- STC लचारागढ़
तीसरा स्थान- लोंबोई
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- मुनि टोपनो (लंबोई)
बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट- संजना बड़ाइक (रेंगारी)
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- रेशमा कुमारी (STC लचारागढ़)
बेस्ट प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच- रितिका डुंगडुंग(STC सिमडेगा)
बेस्ट प्लेयर ऑफ द 3/4 पोजीशन मैच- रीना कुमारी (लोंबोई)
चार दिनों तक चले इस प्रतियगिता में सामिल सिमडेगा जिला के कुल 16 टीमों में 16 वर्ष से कम उम्र सीमा की 288 महिला खिलाडियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में कुल 24 लीग मैच और 8 नॉक आउट मैच समेत कुल 32 मैच खेले गए जिसमें 128 गोल हुए।
4 दिवसीय यह आयोजन मुख्य रूप से जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार और हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी की देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
