सनराइजर्स हैदराबाद की पंजाब किंग्स पर शानदार जीत, अंक तालिका में टॉप पर किया कब्ज़ा, पंजाब की तीसरी हार

IPL Sunrisers Hyderabad Vs Punjab: आईपीएल में बुधवार को शानदार मुकाबला खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद में पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर अंक तालिका में टॉप पर कब्ज़ा जमा लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की शुरूआत धमाकेदार रही।

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 3.2 ओवर में ही 54 रन जोड़ दिये।

अभिषेक 35 और हेड 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद ईशान किशन और क्लासेन के बीच अच्छी साझेदारी हुई।

दोनों ने पंजाब किंग्स की खराब फिल्डिंग का पूरा फायदा उठाया।

ईशान ने 32 गेंदों पर 55 रन बनाये। क्लासेन 43 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए।

नीतीश रेड्डी 13 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

निर्धारित 20 ओवरों में सनराइजर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाये।

पंजाब की खराब बल्लेबाजी

236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरूआत खराब रही।

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह दूसरे ही ओवर में पैवेलियन लौट गये।

इसके बाद कोनोली कूपर और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालने की कोशिश की।

लेकिन 5 के निजी स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर भी पैवेलियन लौट गये।

इसके बाद स्टॉयनिस और कोनोली ने पारी को संभाला।

स्टॉयनिस को 28 रन पर शिवांग ने ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद उतरे सूर्यांश हेडगे ने तेज बल्लेबाजी की कोशिश की, लेकिन वो भी 25 रन पर कमिंस का शिकार बन गये।

कूपर कोनोली ने एक छोर से बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया।

उन्होंने 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन बनाये।

पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।

सनराइजर्स की ओर से पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट लिये।

नीतीश रेड्डी, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद

इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है।

इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

एक ही मैदान में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा जीत का रिकॉर्ड चेन्नई के नाम था।

चेन्नई ने अपने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ लगातार 8 जीत की थी।

सनराइजर्स ने पंजाब के खिलाफ लगातार नौवीं जीत दर्ज करते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर ली।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

सनराइजर्स हैदराबाद बल्लेबाजी

हेनरिक क्लासेन- 69 (43) {3*4, 4*6}

ईशान किशन- 55 (32) {2*4, 4*6}

ट्रेविस हेड- 38 (19) {3*4, 3*6}

पंजाब किंग्स गेंदबाजी

युजवेंद्र चहल- 1/32 (4)

लॉकी फर्ग्युसन- 1/41 (4)

अर्शदीप सिंह- 1/43 (4)

पंजाब किंग्स बल्लेबाजी

कूपर कोनोली- 107* (59) {7*4, 8*6}

मार्कस स्टॉयनिस- 28 (14) {3*4, 2*6}

सूर्यांश शेडगे- 25 (17) {1*4, 2*6}

सनराइजर्स हैदराबाद गेंदबाजी

पैट कमिंस- 2/34 (4)

शिवांग कुमार- 2/45 (4)

नीतीश रेड्डी- 1/11 (2)