IPL RCB Vs LSG Today: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होना है।
प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी अंक तालिका में नीचे से टॉप लखनऊ के लिए आज का मुकाबला साख बचाने जैसा है।
वहीं बेंगलुरू आज का मुकाबला जीतकर बेहतर रन रेट के आधार पर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने के लिए बेताब है।
इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने होम ग्राउंड में अब तक 4 मुकाबले खेल चुकी है और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
ऐसे में लखनऊ चाहेगी कि वो अपने होम ग्राउंड में जीत का खाता खोले।
लखनऊ ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें 7 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं बेंगलुरू अब तक खेले 9 मुकाबलों में 6 में जीत दर्ज कर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा है।
मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, निकोलस पूरन रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखायी दे रहे हैं।
वहीं कप्तान ऋषभ पंत का फॉर्म बेहद खराब चल रहा है।
हेड टू हेड मुकाबलों में दोनों टीमें
आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गये हैं।
इन 7 मुकाबलों में से 5 में बेंगलुरू ने बाजी मारी है जबकि लखनऊ केवल 2 मैच ही जीत पायी है।
मौजूदा सीजन में भी दोनों के बीच एक मुकाबला हो चुका है।
उसमें आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से हराया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें
पिछले मैच में निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फॉर्म में लौटने का संकेत दिया है।
उनके अलावा मारक्रम, मार्श, बडोनी और ऋषभ पंत से भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीदें होंगी।
गेंदबाजी में प्रिंस यादव और मोहसिन खान बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं।
हालांकि मोहम्मद शमी की गेंदबाजी में इस बार धार देखने को नहीं मिली है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की उम्मीदें
फिल सॉल्ट को चोट लगने के बाद जैकब बैथल को मौका मिला है।
हालांकि अब तक उनका बल्ला उनके स्वभाव के अनुरूप नहीं गरजा है।
उनके अलावा विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में हैं।
रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा और वेंकटेश अय्यर मिडिल ऑर्डर में बेहतर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबने देखा है।
स्पिन विभाग में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा से बहुत उम्मीदें रहेंगी।
आज की संभावित प्लेइंग XII
लखनऊ सुपर जायंट्सः मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, जोश इंग्लिश, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, दिग्वेश राठी और आवेश खान।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूः जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।
