Ranchi District Cricket Association: रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सात्विक मेमोरियल (A) डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया।
फाइनल मुकाबले में तरूण संगम क्रिके एकेडमी ने अरगोड़ा क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराकर चैंपियनशिप जीता।
रांची के गोलचक्कर मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अरगोड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम 34 ओवर में 205 रन पर ऑल आउट हो गयी।
अरगोड़ा की ओर से कौशिक ने सबसे ज़्यादा 60 रन बनाये। उनके अलावा अमन ने 37 और शशांक ने 35 रनों का योगदान दिया।
तरूण संगम की ओर से स्वराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 4 विकेट झटके।
सौरव ने 45 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा।
आशीष का शानदार शतक
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तरूण संगम की टीम ने 30 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विजेता टीम की ओर से आशीष ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 114 रनों का योगदान दिया।
उनके अलावा कृष ने 36 और ऋतिक ने 29 रनों का योगदान दिया।
अरगोड़ा की ओर से मन्नान और कौशिक ने 1-1 विकेट लिये।
टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा उपस्थित रहे। उनके अलावा उपाध्यक्ष विभूति भूषण प्रसाद, सचिव शैलेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किए।
टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार तरूण संगम के आशीष कुमार और बेस्ट बॉलर साईं धुर्वा के सुनील जायसवाल को दिया गया।
फाइनल के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तरूण संगम क्रिकेट एकेडमी के आशीष कुमार को दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए कमेटी मेंबर रमेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, सुरेश कुमार, मुज्जफर अली, सहायक सचिव सुनील पाल, सूरज कुमार पाण्डेय, मुक्तेश सिंह, शाहिद मिर्ज़ा, दिलीप सिंह, सुशांत कुमार, अभिनव सहाय और प्रणव सोनी मौजूद थे।
