अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने श्रीनगर पहुंची रांची जिला ताइक्वांडो संघ की 21 सदस्यीय टीम

International Taekwondo Competition: रांची जिला ताइक्वांडो संघ की 21 सदस्यीय टीम प्रथम प्रोफेशनल ताईक्वांडो फेडरेशन इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए श्रीनगर पहुंची।

यह प्रतियोगिता शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, श्रीनगर में आयोजित की जा रही है।

रांची जिला ताइक्वांडो संघ की टीम का नेतृत्व संघ के सचिव मिथलेश कुमार सिंह कर रहे हैं।

टीम के प्रशिक्षक के रूप में चंदन कुमार, करमचंद भगत एवं अनंत नाग चंदन खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

वहीं टीम प्रबंधक की जिम्मेदारी भारती कुमारी, देवाशीष भगत एवं कुमारी रोमा निभा रहे हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विश्व के विभिन्न देशों से लगभग 600 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक हो गया है।

रांची जिला ताइक्वांडो संघ की टीम इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड एवं देश का नाम गौरवान्वित करने के उद्देश्य से भाग लेने पहुंची है।