National Senior Athletics Federation Championship: रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है।
इसमें देश भर से आये 750 से अधिक एथलीटों के बीच प्रतियोगिता का रोमांचक आगाज हुआ, जहां खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता के पहले ही दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रथम दिन 7 स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न
- महिला लंबी कूद
- पुरुष 10000 मीटर दौड़
- महिला 10000 मीटर दौड़
- महिला डिस्कस थ्रो
- पुरुष हैमर थ्रो
- महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज
- पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज
पहले दिन कई रिकॉर्ड बने
पुरुष 100 मीटर के सेमीफाइनल में अनिमेष कुजूर ने 10.15 सेकेंड के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
महिला लंबी कूद फाइनल में एन्सी सोजन ने 6.75 मीटर के साथ नया मिट रिकॉर्ड बनाया।
विजेता खिलाड़ियों को खेल उप निदेशक खेल राजेश कुमार, अर्जुन पुरस्कार विजेता विजय माला भनोट एवं भारतीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच राधा कृष्ण नायर मणिकांत कुमार द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर खेल एवं एथलेटिक्स जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
इनमें साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (SAAF) के अध्यक्ष ललित भनोट, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वित्त समिति के चेयरमैन एवं झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडे सहित प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, रणवीर सिंह, आलोक मिश्रा, गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, अजय नायक, बंधन टोप्पो, प्रभात रंजन तिवारी, राकेश सिंह, कोच योगेश यादव, आशु भाटिया, अरविंद कुमार, आलोक सिंह एवं अनुभा खाखा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
