पंजाब किंग्स के लिए आज करो या मरो का मुकाबला, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी भिड़ंत

IPL PBKS Vs LSG Today: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है।

लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इसलिए अब यह मुकाबला उसके लिए सिर्फ प्रतिष्ठा की लड़ाई है।

वहीं पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है।

प्लेऑफ की रेस में पंजाब किंग्स अभी भी बरकरार है, लेकिन उसके लिए यह मुकाबला जीतना बेहद ज़रूरी है।

पंजाब किंग्स को जीत के साथ दुआ की ज़रूरत

यह मुकाबला जीतने के बाद पंजाब को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा।

पंजाब किंग्स को यह दुआ करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार जाये।

अगर राजस्थान ने मुंबई को हरा दिया तो 16 अंकों के साथ वह प्लेऑफ में पहुंच जायेगी।

इसके अलावा पंजाब को कोलकाता नाइट राइडर्स के हारने की भी दुआ करनी होगी।

अगर कोलकाता की टीम मैच जीत भी लेती है तो नेट रन रेट के आधार पर पंजाब किंग्स के साथ फैसला होगा।

पंजाब किंग्स ने की थी धमाकेदार शुरूआत

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में लगातार 6 जीत और एक मैच रद्द होने के साथ अंक तालिका में नंबर 1 पर बनी हुई थी।

लेकिन उसके बाद से लगातार 6 मुकाबलों में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब की बल्लेबाजी में पिछले कुछ मैचों में प्रभसिमरन और श्रेयस अय्यर ही प्रभावित कर पाये हैं।

उनके अलावा सभी बल्लेबाज पिछले 6 मुकाबलों में फेल साबित हुए हैं।

गेंदबाजी में पंजाब किंग्स का बुरा हाल है।

अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन जैसे गेंदबाज की गेंदों पर जमकर रन बरस रहे हैं।

लखनऊ के लिए प्रतिष्ठा का मुकाबला

प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा का होगा।

मिचेल मार्श और निकोलस पूरन फॉर्म में आ चुके हैं।

दोनों ने पिछले कुछ मुकाबलों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है।

लखनऊ की टीम इस सीजन में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी।

हेड टू हेड मुकाबलों में दोनों टीमें

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 7 बार भिड़ंत हो चुकी है।

इसमें पंजाब ने 4 मुकाबले जबकि लखनऊ ने 3 मुकाबले जीते हैं।

इस सीजन में भी दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हो चुका है।

उसमें पंजाब किंग्स ने लखनऊ को हराया था।