IPL 2026: दुनिया का सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग IPL अब 19 साल का हो चुका है। 19 साल के इस सफर में यह दुनिया का सबसे अमीर T-20 क्रिकेट लीग बन चुका है। यह एक ऐसा क्रिकेट लीग है जो न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर के युवा क्रिकेटरों के लॉन्च पैड के रूप में सामने आया है।
8 टीमों से शुरू होकर ये प्रतियोगिता अब 10 टीमों की बन चुकी है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस सफर के 19 साल बाद पहली बार एक ऐतिहासिक मौका आया है।
ये ऐतिहासिक मौका है IPL की सभी 10 टीमों के कप्तान का भारतीय होना। 2026 के सीजन में पहली बार ऐसा है कि सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी हैं।
आइये एक नज़र डालते हैं सभी टीमों के कप्तान पर।
- राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग
- गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल
- सनराइजर्स हैदराबाद- ईशान किशन
- चेन्नई सुपर किंग्स- रितुराज गायकवाड़
- दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल
- कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्या रहाणे
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- रजत पाटीदार
- मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या
- लखनऊ सुपर जायंट- ऋषभ पंत
- पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर
IPL में अब तक सबसे सफल कप्तान की बात करें तो महेन्द्र सिंह धौनी और रोहित शर्मा बराबरी पर हैं। महेन्द्र सिंह धौनी ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपनी टीम के नाम किया है।
रोहित शर्मा भी कप्तानी के इस दौड़ में धौनी के साथ बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 5 बार खिताब अपनी टीम के नाम किया है।
टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर भी यह खिताब 2 बार जीत चुके हैं। एक बार उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान रहते टाइटल टीम के नाम किया था।
श्रेयस अय्यर, गौतम गंभीर, एडम गिलक्रिस्ट, हार्दिक पांड्या जैसे कई खिलाड़ी हैं जो अलग अलग टीमों की कमान संभाल चुके हैं।
पंजाब किंग्स के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है। यह टीम 17 बार से ज़्यादा अपने कप्तान को बदल चुकी है।
