IPL Today Match: आईपीएल सीजन 19 में आज सोमवार का दिन एक टीम के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है।
दरअसल आज जो भी टीम मुकाबला हारेगी, उसका सफर प्लेऑफ की दौड़ से खत्म हो जायेगा।
आज मुकाबला नीचे से टॉप पर बनी दो टीमों के बीच है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी।
वैसे तो दोनों टीमों के लिए प्ले ऑफ की उम्मीद अब लगभग खत्म ही हो चुकी है।
लेकिन आज जीतने वाली टीम अगर आने वाले सभी मुकाबले जीते जाये और दूसरी टीमों के मैच के परिणाम अनुकूल हो तभी प्लेऑफ में पहुंचने का सपना पूरा हो सकता है।
दोनों टीमों का हाल
मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं जिनमें 7 मुकाबले हार चुकी है और सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है।
इधर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं जिनमें 6 मुकाबले हार चुकी है और सिर्फ 2 में जीत नसीब हुई है।
मुंबई अंक तालिका में 9वें जबकि लखनऊ की टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर है।
हेड टू हेड में दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें 6 मुकाबलों मे लखनऊ ने जबकि 2 में मुंबई जीत कर पायी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले पांच मैचों में लगातार हार चुकी है वहीं मुंबई इंडियंस भी पिछले 5 मैचों में लगातार 3 मुकाबला और कुल 4 में हार का सामना कर चुकी है।
दोनों टीमों के असफल कप्तान!
इस बार मुंबई और लखनऊ दोनों टीमों के कप्तानों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है।
हार्दिक पांड्या अपनी क्षमता के अनुरूप बिल्कुल ही खराब खेल दिखा पाये हैं।
वहीं ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी बहुत ही खराब रहा है। साथ ही उनके कई फैसलों के कारण भी टीम को हार नसीब हुई।
ऐसे में दोनों टीम प्रबंधन अपने-अपने कप्तानों को कटघरे में खड़े कर रहा है।
आज की संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
लखनऊ सुपर जायंट्सः एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्त्जे, प्रिंस यादव और मोहसिन खान।
