इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार की वजह बना ये खिलाड़ी, मैच में पिछड़ने के बावजूद बेथेल ने छीना टीम इंडिया से मैच

India defeats against England: मैनचेस्टर में खेला गया दूसरा टी-20 मैच इंग्लैंड ने जीत लिया।

19 ओवर में ही जीत के लिए निर्धारित रन बनाकर इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया।

इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टी-20 मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया।

ईशान और अभिषेक की शानदार पारी

सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को पहले 2 ओवर में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने काफी परेशान किया।

लेकिन इसके बाद दोनों बल्लेबाज अपने लय में लौटे और 4.4 ओवर में ही 50 रन जोड़ दिये।

हालांकि इसके बाद वैभव सूर्यवंशी अपने डेब्यू पर ज़्यादा कमाल नहीं दिखा पाये।

वे महज 14 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार बने।

हालांकि इन 14 रनों में 12 रन उन्होंने 2 छक्के जड़कर बनाये।

इसके बाद उतरे ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

अभिषेक शर्मा ने मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाकर तेजी से स्कोर को बढ़ाया।

सैम करन की फुल टॉस गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने के चक्कर में अभिषेक 43 रन पर आउट हो गये।

अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया।

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला।

दोनों ने 65 रनों की साझेदारी कर बड़ा स्कोर बनाने का संकेत दिया।

लेकिन 130 के कुल योग पर कप्तान अय्यर आउट हो गये।

ईशान किशन अपने अर्धशतक से 1 रन से चूके और 49 के निजी स्कोर पर सैम करन का शिकार बने।

शिवम दुबे ने 7 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 5 रनों का योगदान दिया।

उपकप्तान तिलक वर्मा के बल्ले से भी शुरूआत में रन नहीं लग रहे थे।

हालांकि आखिर के 7 गेंदों पर उन्होंने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी।

इस वजह से टीम का स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंच सका।

अक्षर पटेल का बल्ला भी खामोश रहा और वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 2 रन बनाकर रन आउट हो गये।

20 ओवर में टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाये।

सैम करन ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट चटकाये, जबकि जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियान डाउसन को 1-1 विकेट मिला।

टीम इंडिया की शानदार शुरूआत

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत बेहद खराब रही।

पहली ही गेंद पर अर्शदीप ने फिल सॉल्ट को पैवेलियन भेज दिया।

इसके बाद पांचवीं गेंद पर जोश बटलर भी अर्शदीप का शिकार बने।

पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला।

हैरी ब्रूक गेंदबाजों पर कहर बनकर बरपे और महज 15 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 39 रन ठोंक दिये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये टॉम बेनटन ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए जैकब बेथेल का साथ दिया।

बेनटन 32 गेंदों पर 39 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने।

विल जैक्स और सैम करन भी सस्ते में निपट गये।

भारत की हार का विलेन बने रवि बिश्नोई

एक समय इंग्लैंड का स्कोर 15.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 133 रन था।

यहां से जीत के लिए इंग्लैंड को 28 गेंदों पर 58 रनों की ज़रूरत थी और शीर्ष के 5 बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे।

16वें ओवर में 9 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को अब 24 गेंदों पर 49 रनों की ज़रूरत थी।

यहां पर भारत के लिए विलेन के रूप में आये रवि बिश्नोई।

रवि बिश्नोई ने अपने इस ओवर में 2 नो बॉल फेंकी और कुल 29 रन पिटवा दिये।

इसके साथ ही मैच भारत के हाथ से फिसल गया।

जैकब बेथेल ने नाबाद 76 रन बनाये जबकि जोफ्रा आर्चर 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंग्लैंड ने 1 ओवर रहते ही ये मैच अपने नाम कर लिया।