फीफा वर्ल्ड कप में कनाडा को रौंदकर मोरक्को अंतिम 8 में, पराग्वे को हराकर फ्रांस क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Fifa World Cup 2026: पहली बार फीफा वर्ल्ड कप का नॉक आउट खेल रही कनाडा का सफर खत्म हो गया है।

पिछली बार की सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को ने कनाडा को बुरी तरह रौंदकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

मोरक्को के लिए अज्जेदिन उनाही ने 2 गोल और रहीमी ने 1 गोल दागा।

शुरूआत में कनाडा रहा हावी

मैच की शुरूआत के करीब आधे घंटे तक कनाडा ने शानदार खेल दिखाते हुए मोरक्को के खिलाड़ियों को अटैकिंग बॉक्स में ही घुसने नहीं दिया।

वहीं कनाडा के फॉरवर्ड खिलाड़ी लगातार मोरक्को पर अटैक करते रहे।

हालांकि मोरक्को के डिफेंस ने भी शानदार खेल दिखाते हुए कनाडा को कोई भी गोल करने नहीं दिया।

पहले हाफ तक दोनों टीमों में से कोई भी गोल करने में नाकाम रही।

दूसरे हाफ में मोरक्को ने खेल बदल दिया

पहले हाफ के बाद के खेल में मोरक्को शुरूआत से ही हावी रहा।

कप्तान अशरफ हकीमी के पास पर अज्जेदिन उनाही ने गोल दागकर मोरक्को को 1-0 की बढ़त दिला दी।

55वें मिनट में हुए इस गोल के बाद कनाडा ने वापसी की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

वहीं 82वें मिनट में अज्जेदिन उनाही ने एक और गोल दागकर मोरक्को की बढ़त को 2-0 कर दी।

एक्स्ट्रा टाइम में गये मैच में ब्राहिम डियाज ने एक और गोल दागा और जीत का अंतर 3-0 कर दिया।

पराग्वे को हरा फ्रांस क्वार्टर फाइनल में

वर्ल्ड कप में खिताबी दावेदार फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भीषण गर्मी के बीच खेले गये मुकाबले में फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराया।

पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पायीं।

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला।

आखिरकार पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर किलियन एम्बापे ने फ्रांस की तरफ से विजयी गोल दागा।

इस गोल के साथ ही गोल्डन बूट की रेस में एम्बापे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बराबर गोल हो गये हैं।