तिलक और अश्विनी ने बचायी मुंबई की लाज, लगातार 4 हार के बाद मिली जीत, गुजरात को दी करारी शिकस्त

Mumbai Indians Vs Gujarat Titans: बायें हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा का शानदार शतक और सीजन के पहले मैच में खेल रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी की शानदार गेंदबाजी ने मुंबई की लाज बचा ली।

लगातार 4 मैचों में हार के बाद मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से करारी शिकस्त दी।

अंक तालिका में सबसे फिसड्डी रही मुंबई इंडियंस की टीम इस जीत के साथ ही 7वें स्थान पर आ गयी है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कागिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते नज़र आये।

रबाडा ने पिछले मैच के शतकवीर क्विंटन डीकॉक, सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवर और सूर्य कुमार यादव को पैवेलियन का रास्ता दिखाया।

पावर प्ले में ही 44 रन पर मुंबई के 3 बल्लेबाज पैवेलियन लौट गये थे।

इसके बाद तिलक वर्मा और नमन ओझा ने पारी को संभाला। लेकिन 45 रन के निजी स्कोर पर वे प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

12.3 ओवर में 4 विकेट गंवा कर मुंबई की टीम का स्कोर 96 रन था।

तिलक वर्मा 18 गेंदों पर 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

इसके बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने उतरे। लेकिन हार्दिक का बल्ला खामोश रहा। वे किसी तरह सिंगल लेकर स्ट्राइक बदलने मे लगे रहे।

लेकिन यहीं से तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी का गियर चेंज किया।

एक समय तिलक ने 22 गेंदों में 19 रन बनाये थे। इसके बाद अगले 23 गेंदों पर तिलक ने तूफानी पारी खेली और अपना नाबाद शतक पूरा किया।

हार्दिक पांड्या 16 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। निर्धारित 20 ओवर में मुंबई की टीम ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाये।

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी रही फिसड्डी

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी बेहद खराब रही।

बुमराह ने पहले ओवर में ही साईं सुदर्शन को 0 पर पैवेलियन भेजा।

दूसरा ओवर फेंकने आये हार्दिक पांड्या को जोस बटलर के रूप में बड़ी सफलता मिली लेकिन उस ओवर में हार्दिक ने 18 रन खर्च कर दिये।

हार्दिक के अलावा सभी गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया।

नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गये और गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 15.5 ओवर में ही 100 रन पर आउट हो गयी।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा।

अश्विनी का शिकार बनने वालों में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, शाहरूख खान और राशिद खान जैसे बल्लेबाज रहे।

मिशेल सेंटनर ने एक ही ओवर में वाशिंगटन सुंदर और ग्लेन फिलिप्स को पैवेलियन भेजा।

अल्लाह गजफनर ने भी 2 विकेट अपने नाम किये।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी

तिलक वर्मा- 101 (45) {8*4, 7*6}

नमन धीर- 45 (32) {6*4, 1*6}

सूर्यकुमार यादव- 15 (10) {1*4, 1*6}

गुजरात टाइटंस गेंदबाजी

कागिसो रबाडा- 3/33 (4)

मोहम्मद सिराज- 1/25 (4)

प्रसिद्ध कृष्णा- 1/54 (4)

गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी

वाशिंगटन सुंदर- 26 (17) {5*4, 0*6}

शाहरूख खान- 17 (13) {1*4, 1*6}

शुभमन गिल- 14 (13) {3*4, 0*6}

मुंबई इंडियंस गेंदबाजी

अश्विनी कुमार- 4/24 (4)

मिचेल सैंटनर- 2/16 (3)

अल्लाह गजफनर- 2/17 (2)