National Rugby Championship: बिहार के राजगीर में आयोजित सीनियर नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
प्री-क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने पंजाब को 12-5 के बड़े अंतर से हराया।
वहीं लीग मुकाबलों में झारखंड ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए केरल को 5-0 से हराया। वहीं दूसरे मैच में दादर नगर हवेली एवं दमन दीव को 19-0 के बड़े अंतर से पराजित किया।
इन मुकाबलों में झारखंड के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। सुखदेव मुंडू, अजीत नाग, डेविड मुंडा और अभिषेक टूटी ने महत्वपूर्ण स्कोर करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अध्यक्ष विष्णु कुमार जलान, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव हेजाज असदाक, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, टीम कोच शिवांशु सिंह तथा पूर्व महासचिव कृष्ण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।
