International Yoga Day Event: आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से रांची के राज्य योग केंद्र में योग शिक्षकों ने बैठक की।
इस बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान योग दिवस के सफल क्रियान्वयन, आम जनमानस को योग से जोड़ने और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योग शिविरों के आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किस प्रकार अनुशासित और प्रभावी ढंग से योग सत्रों का संचालन किया जाए।
योग प्रशिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर अपने विचार साझा किए।
इस विशेष बैठक में रांची जिला के योग प्रशिक्षकों की आधिकारिक उपस्थिति हुई जिनमें मुख्य रूप से शत्रुघन कुमार, राहुल रंजन, पूजा सिंह, आनंद रंजन, गंगाधर महतो, रूपेश कुमार, देवेंद्र साहु, अजय कुमार, कमलेश उरांव, मरियम तिर्की, चांदनी कुमारी, पूजा तिवारी, प्रियंका कुमारी, अलका अनुश्री, पूनम प्रसाद कांति, नुपुर कुमारी, धर्मवीर यादव और मनोज उपाध्याय उपस्थित हुए।
बैठक में उपस्थित सभी योग शिक्षकों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे रांची जिले के हर वर्ग, विशेषकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों तक योग का संदेश पहुंचाएंगे।
