9वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

Junior Karate Championship: रांची में आयोजित 9वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन सब जूनियर वर्ग के मुकाबले हुए।

दूसरे दिन काता एवं कुमिते की प्रतियोगिता में सैंकड़ों खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया।

विजेता खिलाड़ियों की सूची

बालिका वर्ग (स्वर्ण पदक विजेता)

जिया कुमारी, वात्सल्य जेनिफर मिंज, प्राची रंजन, अर्पिता कुमारी मिश्रा, सुमन कुमारी, काशवी मेहता, स्वर्णिका सिंह, तेजस्विनी मेहता, वियोना बंदर्व, हवीशा गोयंका, सोरना लक्ष्मी, वागीशा मुंडा, अद्रिजा मैत्री, युविका आर्यन, श्रीजा मिश्रा, एंजेल गुरिया, प्राप्ति प्रियंवदा रॉय, प्राची ओरांव, रिधिपा रानी, सुमन कुमारी, रूपाली कुमारी, मनीषा कुमारी, मनजोत कौर, दृशा प्रधान, निधि पोद्दार, शीतल कुमारी, श्रुति भेंगरा, मेनी सिंह, रूबी मुंडा, कल्पना कुमारी, अपर्णा मेहता, रूपा ओरिया, प्रेरणा कुजूर, कृतिका मेहता, रानी कुमारी, मिकी कुमारी, शालिनी श्री और प्रेक्षा अरारा।

बालक वर्ग (स्वर्ण पदक विजेता)

अभिषेक सुंडी, आदित्य समीर प्रजापति, सुशांत गाड़ी, चिराज झा, अखिल कुजूर, विहान कश्यप, ओम कुमार महतो, कुमार आयुष्मान, ज्यांशू महतो, श्रेष्ठ राणा, शौर्य साहू, आर्यन कुमार गुंझू, आरव रॉय, अनुज हेमरोम, कार्तिक रॉय, सौरभ बिरुआ, प्रियांशु नाग, समरवीर सिंह, आदर्श कश्यप, आर्यन मिंज, वैभव सिन्हा, सूरज कुमार, आयुष्मान कुमार साहू, अनमोल कुमार, सारस लकरा, अंश कुमार, अव्यंश लकरा, अनीश राज, आरोहण मुंडा, संकल्प सृजन, जॉयस राज, प्रांजल कुमार, अन्वेश निराला, स्वयम्, शिव कुमार सिंह, तेजस दीप सिंह, सुशील नाग, कुमार आयुष्मान, अंकित कुमार।

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड (SKAJ) के मीडिया प्रभारी शिहान रंजीत मेहता ने बताया कि गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सब-जूनियर वर्ग में आगामी जून माह में उत्तराखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सभी सफल खिलाड़ियों को SKAJ के सीईओ सेंसाई के.के. सिंह, अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा, सचिव सेंसाई हेजाज़ असदक, कोषाध्यक्ष सेंसाई उदय कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।