हॉकी नेशन्स कप के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, झारखंड की 3 खिलाड़ी शामिल, सलीमा टेटे के हाथों में होगी कमान

Indian women’s Hockey team: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 15 से 21 जून 2026 तक आयोजित FIH हॉकी महिला नेशन्स कप के लिए हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।

इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहीं।

टीम की कमान झारखंड की सलीमा टेटे को दी गई है।

उनके साथ 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुकी अनुभवी डिफेंडर निक्की प्रधान और उभरती मिड फील्डर दीपिका सोरेंग भी स्क्वॉड में शामिल हैं।

तीनों खिलाड़ी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम का हिस्सा थीं।

कप्तान सलीमा टेटे और दीपिका सोरेंग सिमडेगा जिला की तथा निक्की प्रधान खूंटी जिला की है और तीनों ही खिलाड़ी रांची रेलवे में कार्यरत हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम

गोलकीपर- सविता, बिचु देवी खारीबाम

डिफेंडर- सुशीला चानू पुखरमबम, ईशिका चौधरी, लालथान्तलुआंगी, शिल्पी डाबास, ज्योति, निक्की प्रधान।

मिडफील्डर- सलीमा टेटे, नेहा, सुनेलिता टोप्पो, साक्षी राणा, दीपिका सोरेंग, सोनम, लालरेमसियामी।

फॉरवर्ड- नवनीत कौर, दीपिका, रुतुजा दादासो पिसाल, ईशिका, अन्नू।

भारत को पूल-A में जापान, अमेरिका और उरुग्वे के साथ रखा गया है।

पूल-B में न्यूजीलैंड, चिली, कोरिया और फ्रांस हैं।

भारत का पूल स्टेज शेड्यूल

15 जून– भारत vs अमेरिका, शाम 4:15 बजे

16 जून– भारत vs जापान, शाम 6:30 बजे

18 जून– भारत vs उरुग्वे, शाम 4:15 बजे

सेमीफाइनल 20 जून और फाइनल 21 जून को खेले जाएंगे।

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड तीन खिलाड़ियों का टीम में चयन होने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए कहा झारखंड के हॉकी खिलाड़ी सभी स्तरों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे जिसके फलस्वरूप सभी तरह की प्रतियोगिताओं में राज्य की बेटियां भारतीय टीम में चुनी जा रही है, अभी जापान में चल रहे U 18 एशिया कप में झारखंड के 8 खिलाड़ी खेल रहे है और जूनियर इंडिया टीम के कैंप में भी कई खिलाड़ी शामिल हैं।