15वीं झारखंड सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में JSSPS के तैराकों का जलवा, प्रथमी सिंह सरदार ने जीते 5 पदक

Jharkhand Senior Swimming Championship: जमशेदपुर के JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 15वीं झारखंड राज्य सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में JSSPS के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर रांची जिला और JSSPS का नाम रोशन किया।

प्रथमी सिंह सरदार का शानदार प्रदर्शन

प्रथमी सिंह सरदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक झटके।

JSSPS के स्टार तैराक प्रथमी सिंह सरदार ने अकेले 5 पदक जीतकर सबका ध्यान खींचा।

प्रथमी ने अपनी रफ्तार और तकनीक से सभी को प्रभावित किया।

प्रथमी सिंह सरदार के पदक

  1. 50 मीटर बटरफ्लाई – स्वर्ण पदक
  2. 50 मीटर बैकस्ट्रोक – रजत पदक
  3. 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक – रजत पदक
  4. 50 मीटर फ्रीस्टाइल – रजत पदक
  5. 100 मीटर फ्रीस्टाइल – रजत पदक

लखिंदर सिंह मुंडा ने भी दिखाया दम

JSSPS के ही एक अन्य तैराक लखिंदर सिंह मुंडा ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में कांस्य पदक हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया।

JSSPS CEO एवं अधिकारियों ने जताई खुशी जताते हुए कहा कि प्रथमी और लखिंदर दोनों ने JSSPS मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार में कड़ी ट्रेनिंग की है।

प्रथमी का 5 पदक जीतना यह दिखाता है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से झारखंड के बच्चे नेशनल लेवल पर भी चमक सकते हैं। यह JSSPS और रांची जिले के लिए गर्व की बात है।

JSSPS अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों तथा कर्मचारियों ने सभी स्विमिंग खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

झारखंड स्विमिंग में नई उम्मीद

इस चैंपियनशिप में JSSPS के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से साफ है कि झारखंड में स्विमिंग का भविष्य उज्ज्वल है।

प्रथमी सिंह सरदार अब नेशनल चैंपियनशिप के लिए मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।