Forest Officers Wives Association: फॉरेस्ट ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (फोवा) की तरफ से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष भारती कुमार, सभी कार्यकारिणी सदस्य और FOWA की समस्त सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन रांची के रेडिसन ब्लू में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। समारोह की शुरुआत एक-दूसरे को इको-फ्रेंडली रंग लगाकर होली की शुभकामना देने से हुई।
इस अवसर पर प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल रंगों का उपयोग किया गया। फ़ोवा की सदस्यों ने “ग्रीन होली” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान “हैप्पी होली” थीम पर विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ त्यौहार का आनंद लिया।
फोवा की अध्यक्ष भारती कुमार ने कहा कि होली आपसी एकता, भाईचारे और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन से सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और संबंध मजबूत होते हैं। कार्यक्रम का समापन होली के पकवानों एवं सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ।
