बिहार में सम्राट कैबिनेट का हो गया विस्तार, जानिये अपने नये मंत्रियों के बारे में

Samrat cabinet expanded: बिहार में आखिरकार सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार हो गया।

सरकार में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 35 मंत्री हो गये।

हालांकि बिहार विधानसभा की सीट के मुताबिक कुल 36 मंत्री बनाये जा सकते हैं।

लेकिन भविष्य की राजनीति को देखते हुए एक पद खाली छोड़ा गया है।

इस बार तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे को मंत्रीमंडल में जगह मिली है।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन और स्वर्गीय जगन्नाथ मिश्र के बेटे नीतीश मिश्र मंत्री बनाये गये हैं।

बिहार की नई कैबिनेट ने सामाजिक समीकरणों के हिसाब से मंत्रियों को जगह दी है।

सवर्ण, OBC, EBC, दलित समाज के बीच संतुलन साधने की कोशिश हुई है।

आईये जानते हैं आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों की पार्टी और उनकी जाति के बारे में।

बिहार सरकार की कैबिनेट के बारे में जानकारी

पद नाम जाति पार्टी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कोइरी बीजेपी
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भूमिहार जेडीयू
उपमुख्यमंत्री विजेन्द्र यादव यादव जेडीयू
मंत्री रामकृपाल यादव यादव बीजेपी
मंत्री केदार गुप्ता कानू बीजेपी
मंत्री मिथिलेश तिवारी ब्राह्मण बीजेपी
मंत्री रमा निषाद मल्लाह बीजेपी
मंत्री नीतीश मिश्रा ब्राह्मण बीजेपी
मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल OBC बीजेपी
मंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमिहार बीजेपी
मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी EBC बीजेपी
मंत्री लखेंद्र पासवान दलित बीजेपी
मंत्री संजय सिंह टाईगर राजपूत बीजेपी
मंत्री कुमार शैलेन्द्र भूमिहार बीजेपी
मंत्री नंद किशोर राम दलित बीजेपी
मंत्री रामचंद्र प्रसाद वैश्य (OBC) बीजेपी
मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सूढ़ी (EBC) बीजेपी
मंत्री श्रेयसी सिंह राजपूत बीजेपी
मंत्री निशांत कुमार कुर्मी जेडीयू
मंत्री श्रवण कुमार कुर्मी जेडीयू
मंत्री अशोक चौधरी दलित जेडीयू
मंत्री लेसी सिंह राजपूत जेडीयू
मंत्री मदन सहनी मल्लाह (EBC) जेडीयू
मंत्री सुनील कुमार दलित जेडीयू
मंत्री जमा खान अल्पसंख्यक जेडीयू
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा कोइरी (OBC) जेडीयू
मंत्री शीला मंडल धानुक (EBC) जेडीयू
मंत्री दामोदर राउत धानुक (EBC) जेडीयू
मंत्री बुलो मंडल गंगोता (EBC) जेडीयू
मंत्री रत्नेश सदा दलित जेडीयू
मंत्री श्वेता गुप्ता वैश्य (OBC) जेडीयू
मंत्री संजय पासवान दलित एलजेपी (रामविलास)
मंत्री संजय सिंह राजपूत एलजेपी (रामविलास)
मंत्री संतोष कुमार सुमन दलित हम पार्टी
मंत्री दीपक प्रकाश कोइरी रालोसपा