झारखंड राज्यसभा चुनाव के बहाने सामने आई जेएमएम-कांग्रेस की तल्खी, कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने पर असमंजस में गठबंधन के साथी दल

Jharkhand Rajya Sabha election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव का समीकरण सत्तारूढ़ दलों के बीच तल्खी बढ़ा रहा है।

कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया जिसके बाद जेएमएम ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया।

इधर गठबंधन में शामिल दोनों बड़े दलों के अलग-अलग सुर ने सरकार में शामिल आरजेडी और माले को पशोपेश में डाल दिया है।

मौके का फायदा उठाते हुए बीजेपी ने भी एक प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।

गठबंधन में भारी खींचतान

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत कर राज्य में एक सीट की मांग की थी।

बिना सहमति बने ही कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

कांग्रेस की इस घोषणा से नाराज जेएमएम ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया।

जेएमएम के इस ऐलान के बाद राज्यसभा का पूरा गणित फंस गया है और सत्ताधारी अन्य दलों की चिंता बढ़ गयी है।

जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की दो टूक

कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को प्रत्याशी बनाएं जाने के बाद झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के तेवर तल्ख़ हो गए हैं।

जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कांग्रेस के ऊपर जेएमएम कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि अगर कांग्रेस को प्रत्याशी उतारना था तो जेएमएम से आग्रह कर सकती थी।

लेकिन एकतरफा एकतरफा निर्णय लेकर कांग्रेस ने जेएमएम कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।

पिछले चुनावों का हवाला देते हुए सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने कांग्रेस से सिर्फ 5 सीटें मांगी थी लेकिन वो भी नहीं दी।

वहीं लोकसभा चुनाव में जेएमएम ने कांग्रेस को 9 सीटें दी थी।

आरजेडी और माले असमंजस में

जेएमएम-कांग्रेस के बीच इस खींचतान से महागठबंधन में शामिल आरजेडी और माले चिंतित है।

आरजेडी ने अपने 4 विधायकों के वोट का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के उपर छोड़ दिया है।

वहीं भाकपा माले भी किसी नतीज़े पर नहीं पहुंचा है।

पार्टी का कहना है कि अभी तक राज्यसभा चुनाव के लिए किसी भी दल ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

बीजेपी भी उतारेगी उम्मीदवार

जेएमएम-कांग्रेस के इस विवाद का फायदा उठाने में बीजेपी लगी हुई है।

संख्या बल न होने के बावजूद बीजेपी एक उम्मीदवार उतारने को तैयार है।