Chess Championship: 25वीं झारखंड जूनियर राज्य शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन सोमवार को रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुआ।
यहां राज्यभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।
इस चैंपियनशिप का आयोजन ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन (AJCA) द्वारा किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और कुलसचिव प्रो. एस. बी. डांडिन मौजूद रहे।
इस अवसर पर ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन (AJCA) के कई गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रबंधक मानसी सिंह और मुख्य आर्बिटर दीपक कुमार भी मौजूद रहे।
इस चैंपियनशिप में अंडर-19 वर्ग में लगभग 51 बालक एवं 16 बालिकाएं भाग ले रहे हैं, जो राज्य के युवा खिलाड़ियों में उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को दर्शाता है।
समारोह के दौरान प्रो. गोपाल पाठक एवं प्रो. सी. जगनाथन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शतरंज के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि शतरंज खेल से रणनीतिक सोच, एकाग्रता एवं अनुशासन का विकास होता है।
