Punjab Kings Vs SRH: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया।
पंजाब ने 18.5 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिये।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली।
पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों पर 57 रन ठोंके। प्रभसिमरन ने 25 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली।
हैदराबाद की ओर से शिवांग ने 4 ओवर में 33 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को आउट किया।
इससे पहले हैदराबाद ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाये।
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट की साझेदारी में सिर्फ 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े।
अभिषेक शर्मा ने 74, हेड ने 38, क्लासेन ने 39 और ईशान किशन ने 27 रन बनाये।
पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप और शशांक ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।
