एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में भारत को दोहरा स्वर्ण पदक, झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा

Asian Lawn Ball Championship: दिल्ली में संपन्न हुए 17वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में भारत को दोहरा स्वर्ण पदक मिला।

भारत ने मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

पुरुष वर्ग के फोर्स स्पर्धा में झारखंड के दिनेश महतो और सुनील बहादुर, दिल्ली के नवनीत और असम के जयंता ने फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

झारखंड को पुरुष वर्ग में चैंपियन घोषित किया गया। भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने झारखंड के खिलाड़ियों को बधाई देकर हौसला बढ़ाया।

झारखंड टीम के कोच मधुकांत पाठक ने कहा कि ये परिणाम खिलाड़ियों का अथक मेहनत का नतीजा है।

झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य सोनू, खेल सचिव, निदेशक, झारखंड लॉन बॉल के अध्यक्ष आर. के. आनंद,  उपाध्यक्ष सुनील खवाड़े, शेखर बोस, शिवेंदु दुबे, सीडी सिंह, शशांक,  शैलेश कुमार, बिपिन सिंह, योगेश यादव, आशीष झा, शिव कुमार पाण्डेय, रोहित, देवेंद्र सिंह, संजय त्रिपाठी और सरोज ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

झारखंड के खिलाड़ियों का मेडल

सीनियर वर्ग में

दिनेश महतो- 2 स्वर्ण

रूपा रानी तिर्की- 1 रजत, 1 कांस्य

सुनील बहादुर- 1 स्वर्ण, 1 कांस्य

रेशमा कुमारी- 1 रजत, 1 कांस्य

अंडर 25 में

सौरव कुमार- 1 स्वर्ण

बसंती- 1 स्वर्ण