Chennai Super Kings Vs Delhi Capitals: आईपीएल में आज डबल हेडर है। पहले मैच में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने होगी वहीं दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा।
चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबला चेपॉक में होने वाला है। एक समय था जब चेपॉक को CSK का गढ़ माना जाता था। लेकिन इसी मैदान पर अपना पहला मुकाबला गंवा चुकी है।
चेन्नई हार की हैट्रिक लगा चुकी है और अगर आज का मुकाबला भी उसके पक्ष में नहीं रहता है तो ये हार का चौका होगा।
इधर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 3 मुकाबलों में 2 मुकाबले जीत चुकी है। तीसरे मुकाबले में दिल्ली ने अपनी जीत गुजरात टाइटंस को दान दे दी थी।
तीसरे मुकाबले में जीत के लिए 2 गेंदों पर 2 रन बनाने थे, लेकिन बाउंड्री लगाने की उम्मीद में डेविड मिलर ने दौड़कर रन नहीं लिया और 1 रन से यह मुकाबला हार गये।
सीएसके की उम्मीदें इन खिलाड़ियों से
CSK के लिए खिलाड़ियों की फॉर्म बड़ी समस्या है। संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ अब तक फ्लॉप रहे हैं।
धौनी को मैदान पर प्रैक्टिस करते देखा गया है। उम्मीद है कि वो इस मैच से वापसी कर सकते हैं।
डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी से CSK की बल्लेबाजी को काफी बल मिलेगा।
शिवम दुबे, सरफराज खान और आयुष महात्रे ने अब तक संतोषजनक प्रदर्शन किया है।
खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और नूर अहमद गेंदबाजी का विभाग संभालेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स होगी इन खिलाड़ियों के भरोसे
इधर दिल्ली कैपिटल्स की टीम संतुलित है। केएल राहुल और पाथुम निसांका फॉर्म में हैं। स्टब्स ने भी रन बनाये हैं। हालांकि डेविड मिलर की चोट के कारण उनके खेलने की संभावना कम है। ऐसे में आशुतोष शर्मा को फिनिशर के रूप में शामिल किया जा सकता है।
कप्तान अक्षर गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकते हैं। कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी. नटराजन और मुकेश की गेंदबाजी भी अब तक बेहतरीन रही है।
दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन
CSK की संभावित प्लेइंग XI– संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद और प्रशांत वीर।
दिल्ली की संभावित प्लेइंग XI– केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीय यादव, लुंगी एन्गिडी. टी नटराजन, मुकेश कुमार और विप्रज निगम।
