French Open 2026: फ्रेंच ओपन का रोमांच अपने आखिरी दौर में पहुंच रहा है।
दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सीधे सेटों में शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनायी।
पहले सेट में 2-5 से पिछड़ने के बाद ज्वेरेव ने शानदार वापसी की और 2 घंटे 17 मिनट में यह मुकाबला 7-6, 6-1, 6-3 से अपने नाम किया।
अलेक्जेंडर ज्वेरेव का अनुभव आया काम
पहले सेट में 19 वर्षीय राफेल जोडर ने 29 वर्षीय ज्वेरेव की सर्विस ब्रेक की और 5-2 की बढ़त बना ली थी।
यहां के बाद जर्मन खिलाड़ी और गत उपविजेता ज्वेरेव ने अगले 6 में से 5 गेम जीतकर सेट को टाई-ब्रेक तक पहुंचा दिया।
पहला सेट जीतने के बाद मैच में ज्वेरेव पूरी तरह हावी नज़र आये।
फ्रेंच ओपन महिला मुकाबलों का हाल
वहीं विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन खिताब की ओर एक कदम और बढ़ा लियाहै।
उन्होंने पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी नाओमी ओसाका को 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।
रूस की डियाना श्नाइडर ने अमेरिकी मेडिसन कीज को 3 सेटों को संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।
श्नाइडर ने मेडिसन को 6-3, 3-6, 6-0 से हराया।
क्वार्टर फाइनल में सबालेंका का मुकाबला रूस की डियाना श्नाइडर से होगा।
जबकि रूस की मीरा आंद्रीवा ने रोमानिया की सोराना क्रिस्टिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
19 वर्षीय आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को सीधे सेटों में 6-0, 6-3 से हराया।
मीरा आंद्रीवा दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक ने क्वार्टर फाइनल में अपने ही देश की एलिना स्वितोलिना को हराया।
मार्टा ने 6-3, 2-6, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।
सेमीफाइनल में रूस की मीरा आंद्रीवा और यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक के बीच भिड़ंत होगी।
