Team India Vs New Zealand: वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल की खुमारी अब खत्म हो चुकी है।
ऐसे में क्रिकेट फैंस अब टीम इंडिया के बेहतरीन मुकाबलों का इंतज़ार कर रहे हैं।
टीम इंडिया के लंबे दौरे का हुआ ऐलान
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने टीम इंडिया को अपने घर आमंत्रित किया है।
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में मैचों की संख्या के हिसाब से यह अब तक का सबसे बड़ा घरेलू दौरा होगा।
अक्टूबर से दिसंबर के बीच होने वाले इस दौरा पर 5 टी-20, 5 एकदिवसीय और 2 टेस्ट मैच खेले जायेंगे।
दौरे की शुरूआत 22 अक्टूबर से टी-20 सीरीज के साथ होगी।
इसके बाद एकदिवसीय सीरीज और फिर टेस्ट सीरीज खेला जायेगा।
काफी लंबे समय के बाद भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड जायेगी।
इससे पहले 2019-20 में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड का दौरा किया था।
इस बीच न्यूज़ीलैंड की टीम दो बार भारत का दौरा कर चुकी है।
पिछले दौरे के दौरान न्यूज़ीलैंड ने भारत को उसके घर में ही 3-0 से टेस्ट सीरीज हराकर क्लीन स्वीप किया था।
अब भारत के पास भी मौका है कि न्यूज़ीलैंड को उसकी धरती पर हराकर हिसाब चुकता करे।
भारत के दिग्गज “रो’को” आयेंगे नज़र
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होगी।
इस सीरीज में भारत के महान खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर ब्लू जर्सी में नज़र आयेंगे।
2027 में एकदिवसीय वर्ल्ड कप होना है ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज काफी अहम होगी।
