राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड ग्रीको रोमन कुश्ती टीम तैयार, रांची से दुर्ग के लिए हुई रवाना

Jharkhand Greco-Roman wrestling team: U-20 जूनियर राष्ट्रीय पुरुष फ्री स्टाइल/ग्रीको रोमन एवं महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में हो रहा है।

इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड ग्रीको रोमन कुश्ती टीम छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई।

12 सदस्यीय इस टीम में के 10 पुरुष पहलवान (फ्री स्टाइल) और 2 टीम प्रशिक्षक शामिल हैं।

टीम के रवाना होने से पहले खेल विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, खेल किट दिया गया।

ग्रीको रोमन टीम

1-अंजीत कुमार मुंडा-55kg

2-आकाश कुमार महतो-60kg

3-अरविंद उरांव-63kg

4-बीरेंद्र प्रधान-67kg

5-अभिषेक मुंडा-72kg

6-रोहित कुमार-77kg

7-विकास गोराइन-82kg

8-अंशित कुमार-87kg

9-अभिमन्यु कुमार-97kg

10-सोनू कुमार महतो-130kg

प्रशिक्षक- सत्यनारायण यादव, संजीव झा

U-20 झारखंड राज्य कुश्ती के ग्रीको रोमन टीम को टीम रवाना होने से पहले झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, खेल निदेशक आसिफ एकराम, उप निदेशक राजेश कुमार, के. रवि कुमार, भोलानाथ सिंह,  महासचिव रजनीश कुमार, झारखंड कार्यकारिणी के अरविन्द सिंह, कोषाध्यक्ष बबलु कुमार, विजय प्रताप सनातन, सुरजीत झा, नमिता कुमारी, प्रकाश सिंह और महादेव उरांव समेत सभी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष/सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार तथा खेल विभाग के द्वारा शुभकामनाएं दी गई।