IPL Delhi Vs Chennai: आईपीएल सीजन 19 में आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होने वाली है।
प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।
दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।
पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ा टारगेट हासिल कर लिया था।
226 रनों का लक्ष्य दिल्ली ने आसानी से हासिल कर लिया था।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को बड़ी आसानी से हरा दिया था।
अपना आखिरी मुकाबला जीतने के बाद दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं।
आईपीएल के इस सीजन में दोनों टीमों ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं।
इनमें दोनों ही टीमें 5 मुकाबला हारी और 4 में जीत दर्ज कर पायी है।
बेहतर रन रेट के आधार पर चेन्नई छठे और दिल्ली सातवें स्थान पर मौजूद है।
संजू सैमसन और केएल राहुल पर निर्भरता
इस मैच में दोनों टीमों के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाजों पर सभी की नज़रें टिकी होंगी।
चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने 168 के स्ट्राइक से सर्वाधिक 315 रन बनाये हैं।
वहीं दिल्ली के केएल राहुल ने 9 मुकाबलों में 433 रन बनाये हैं ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-3 में शामिल हैं।
उनके अलावा दिल्ली की टीम में पाथुम निसांका, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, काइल जैमीसन और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हैं।
इधर चेन्नई में भी ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन और नूर अहमद जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं।
वर्तमान सीजन में दोनों की भिड़ंत
सीजन 19 में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा।
11 अप्रैल को खेले गये मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से शिकस्त दी थी।
इस मैच संजू सैमसन ने नाबाद शतक जमाया था।
संजू ने सिर्फ 56 गेंदों पर नाबाद 115 रनों की पारी खेली थी।
हेड टू हेड में दोनों टीमें
डीसी और सीएसके में अब तक कुल 32 बार भिड़ंत हो चुकी है।
इसमें 20 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है जबकि 12 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं।
मैच के लिए संभावित प्लेइंग XII
दिल्ली कैपिटल्सः पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, काइल जैमिसन, टी. नटराजन और अभिषेक पोरेल।
चेन्नई सुपर किंग्सः संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे,
जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी और उर्विल पटेल।
