6 जून से रांची में जिला ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप, सैंकड़ों खिलाड़ी करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Table Tennis Championship: रांची जिला टेबल टेनिस संघ (RDTTA) द्वारा रांची जिला ओपन टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन 6 और 7 जून को यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी हॉल, रांची में किया जाएगा।

सभी प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग बालक एवं बालिका वर्ग अंडर-11, 13, 15, 17 एवं 19 की होंगी।

उसके अलावा मास्टर्स पुरुष 40+, 50+ एवं 60+ पात्रता की भी आयोजित की जायेंगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हर वर्ग के हिसाब से निर्धारित प्रवेश शुल्क देने होंगे।

₹200/- प्रति खिलाड़ी प्रति इवेंट (U-11 से U-17)

₹300/- प्रति खिलाड़ी प्रति इवेंट (U-19 एवं वरिष्ठ वर्ग)

₹500/- प्रति खिलाड़ी प्रति इवेंट (मास्टर्स वर्ग)

प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम चार इवेंट्स में भाग ले सकता है।

भाग लेने के लिए प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 4 जून 2026 है।

एसोसिएसन के अधिकारियों से संपर्क कर प्रविष्टि जमा की जा सकती है।