युवा महिला खिलाड़ी कुमारी पलक को पूर्व रणजी खिलाड़ी ने किया सम्मानित, BCCI कैंप में हुआ है चयन

s

Kumari Palak Selected For BCCI Camp: रांची के बूटी क्रिकेट क्लब के कुमारी पलक का चयन BCCI कैंप में हुआ है।
झारखंड से खेल रही कुमारी पलक का चयन झारखंड महिला अंडर-19 मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बीसीसीआई की सेंटर आफ एक्सीलेंस के जोनल कैंप के लिए चयन किया गया।
यह कैंप 26 अप्रैल से 25 मई तक बेंगलुरु के सेंटर क्रिकेट ऑफ एक्सीलेंस में चलेगा।

इस उपलब्धि पर पूर्व रणजी एवं आईपीएल खिलाड़ी मोनू सिंह और बूटी क्रिकेट क्लब के कोच पंचित महतो ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कुमारी पलक की इस उपलब्धि पर बूटी क्रिकेट क्लब के सभी बच्चे एवं अभिभावक काफी उत्साहित हैं।