DCA Premier League: रांची में धुर्वा क्रिकेट अकादमी की तरफ से आयोजित DCA प्रीमियर लीग में गुरूवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें जीजीसीए और अचीवर्स ने विरोधी टीम को हराकर प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की।
GGCA Vs GD Goenka
पहला मुकाबला GGCA और GD Goenka के बीच खेला गया। टॉस जीतकर GGCA ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए।
टीम की ओर से सत्विक अनीश ने शानदार 58 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में हर्षित ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी GD Goenka की टीम 20 ओवर में बिना विकेट खोए 163 रन ही बना सकी और मैच हार गई। टीम की ओर से अमरेंद्र ने 58 रनों की पारी खेली।
इस मैच में बेहतरीन खेल के लिए सत्विक अनीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
The Achievers Vs Khuti Cricket Academy
गुरूवार को दूसरा मुकाबला The Achievers और Khuti Cricket Academy के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर खूंटी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए। रोहित मुंडा ने सबसे ज़्यादा 38 रन बनाए। गेंदबाजी में उत्सव ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए।
जवाब में The Achievers ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 7 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आदित्य प्रसाद ने 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
आदित्य प्रसाद को बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
