झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, ट्रायल में हिस्सा लें और बन जायें राष्ट्रीय टीम का हिस्सा

Hockey Trial 2026:

16वीं हॉकी सब जूनियर, राष्ट्रीय महिला और पुरूष हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए ट्रायल होगा। साथ ही झारखंड सब जूनियर महिला और पुरूष हॉकी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल भी आयोजित किया जायेगा।

कहां होगा प्रतियोगिता का आयोजन

1 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक रांची में 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 राजगीर में आयोजित होगा।

ट्रायल के बाद होगा टीम का चयन

16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भागीदारी के लिए झारखंड सब जूनियर महिला और पुरूष टीम का गठन होगा। इसके लिए चयन ट्रायल 15 मार्च 2026 को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रांची में आयोजित होगा।

सुबह 9.30 बजे से ट्रायल शुरू होगा जो पूरे दिन चलेगा। इस ट्रायल में झारखंड के वैसे सभी हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 के बाद हुआ है।

चयन ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और नगर निगम या पंचायत की तरफ से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति लाना ज़रूरी होगा।