Subroto Cup football tournament: स्कूली खेलों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रांची में 65वें सुब्रतो कप अंडर-17 बालक एवं बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
काके प्रखंड स्तरीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कांके के विधायक सुरेश बैठा ने किया।
बालक वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कांके ने जीत दर्ज की वहीं बालिका वर्ग में हाई स्कूल बोडिया ने जीत हासिल किया।
बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर GMS गागी रहा जबकि बालिका वर्ग में दूसरे स्थान पर पीएम श्री उच्च विद्यालय कुम्हारिया रहा।
इस अवसर पर प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप प्रमुख अजय बैठा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जूही रानी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मंजू बिलुंग, भारती फाउंडेशन के निशांत एवं ऋतिक सहित प्रखंड के खेल शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन महज खानापूर्ति
प्रतियोगिता के दौरान हुए मैचों में लाइन्समैन जींस पैंट पहनकर अपनी जिम्मेदारी निभाते दिखे।
यह फुटबॉल के नियमों के बिल्कुल खिलाफ है।
वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक 10 से 15 मिनट के बीच ही एक हाफ निपटाया जा रहा था।
इससे साफ पता चलता है कि प्रतिभा को तलाशने के लिए किये गये इस आयोजन के जरिये सिर्फ खानापूर्ति करने की कोशिश की गयी।

