IPL Season 19: रविवार को IPL सीजन 19 का पहला सुवर ओवर देखने को मिला।
लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गये इस मुकाबले में कोलकाता ने बाजी मार ली।
इस हार के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गयी है।
मैच में क्या हुआ
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाये।
कोलकाता के शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। अजिंक्य रहाणे, साइफर्ट और रोवमैन पॉवेल रघुवंशी सस्ते में आउट होकर पैवेलियन लौट गये।
इसके बाद कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला।
ग्रीन भी 34 रनों के निजी स्कोर पर मोहसिन खान का शिकार बने।
एक छोर पर खड़े रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेली और 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया।
लखनऊ के गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी और मुकाबला टाई हो गया।
लखनऊ की बल्लेबाजी एक बार फिर साधारण रही। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मारक्रम और ऋषभ पंत ने साधारण बल्लेबाजी की।
आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की ज़रूरत थी और क्रीज पर मोहम्मद शमी और हिम्मत सिंह मौजूद थे।
हिम्मत सिंह इस ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे और कोलकाता के जीतने की उम्मीद बढ़ गयी।
लेकिन मोहम्मद शमी ने हौसला नहीं छोड़ा। अब जीत के लिए 2 गेंदों पर 7 रनों की ज़रूरत थी।
1 गेंद डॉट खेलने के बाद शमी ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच को टाई करा दिया।
सुपर ओवर का हाल
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने के लिए लखनऊ के बल्लेबाज एडेन मारक्रम और निकोलस पूरन आये।
सुनील नरेन की पहली ही गेंद पर पूरन बोल्ड आउट हो गये।
इसके बाद आये ऋषभ पंत ने सिंगल लिया और स्ट्राइक मारक्रम के पास हो गया।
छक्का मारने के चक्कर में मारक्रम को लांग ऑन पर पॉवेल और रिंकू सिंह ने मिलकर शानदार कैच लिया और लखनऊ की पारी समाप्त कर दी।
2 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम के बल्लेबाजी रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर मैच अपनी टीम के नाम कर दिया।
मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स बल्लेबाजी
रिंकू सिंह- 83* (51) {7*4, 5*6}
कैमरून ग्रीन- 34 (21) {0*4, 3*6}
अजिंक्या रहाणे- 10 (15) {0*4, 1*6}
लखनऊ सुपर जायंट्स गेंदबाजी
मोहसिन खान- 5/23 (4)
जॉर्ज लिंडे- 1/18 (2)
लखनऊ सुपर जायंट्स बल्लेबाजी
ऋषभ पंत- 42 (38) {4*4, 1*6}
एडेन मारक्रम- 31 (27) {2*4, 1*6}
आयुष बडोनी- 24 (19) {0*4, 2*6}
कोलकाता नाइट राइडर्स गेंदबाजी
वैभव अरोड़ा- 2/24 (4)
वरूण चक्रवर्ती- 2/33 (4)
सुनील नरेन- 1/23 (4)
