8वीं झारखंड राज्य जूनियर एवं सीनियर रग्बी प्रतियोगिता शनिवार से, चाईबासा में होगा आयोजन

Jharkhand State Junior and Senior Rugby Championship: आठवीं झारखंड राज्य जूनियर एवं सीनियर रग्बी चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन 4 एवं 5 अप्रैल को होने जा रहा है।

सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड, चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

इस चैम्पियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 250 खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य झारखंड में रग्बी खेल को बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को स्टेट कैंप में आमंत्रित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी नेशनल रग्बी चैम्पियनशिप के लिए किया जाएगा, जहां वे झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।