Khelo India Tribal Games: खेल एवं युवा मामले, भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में आयोजित हुए प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स संपन्न हो गया।
झारखंड तीरंदाजी में ओवर ऑल चैंपियन
प्रतियोगिता में अंतिम दिन झारखंड तीरंदाजी टीम ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पर कब्जा जमाया।
इसके साथ ही झारखंड तीरंदाजी टीम 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक समेत कुल 7 पदकों के साथ ओवर ऑल विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
इसके पूर्व झारखंड महिला एथलेटिक्स टीम भी ओवर ऑल विजेता रही थी।
कुल 7 खेलों एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन और महिला फुटबॉल में झारखंड के कुल 107 खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन किया।
वहीं झारखंड से महिला एवं पुरुष वर्ग में कबड्डी एवं मलखंभ खेल में प्रदर्शनी मैच में भाग लेकर खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल 16 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक समेत कुल 35 पदक जीत देश भर में पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
जबकि कर्नाटक 23 स्वर्ण, 8 रजत एवं 7 कांस्य समेत 38 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा।
ओडिशा 21 स्वर्ण, 15 रजत और 21 कांस्य समेत 57 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
तीरंदाजी में खिलाड़ियों का जलवा
रायपुर में आयोजित तीरंदाजी में अंतिम दिन विश्व चैंपियन कोमालिका बारी ने रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के
रोमांचक फाइनल में गुजरात की भागोरा भार्गवी वर्गीश कुमार को 6-4 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष रिकर्व टीम फाइनल में झारखंड और ओडिशा के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ।
स्कोर 4-4 की बराबरी पर होने के बाद टाइब्रेकर में झारखंड ने ओडिशा को मात देकर स्वर्ण पदक जीता।
इस स्वर्ण विजेता टीम में दिनेश मुर्मू, कृष्णा पिंगुआ और लखन बोदरा शामिल थे।
रिकर्व महिला टीम ने फाइनल में झारखंड को नागालैंड से 2-6 से हार का सामना करना पड़ा और टीम ने रजत पदक हासिल किया।
इस टीम में कोमालिका बारी, अनुराधा कुमारी और मनीषा कुमारी शामिल थीं।

सरगुजा के गांधी स्टेडियम में संपन्न मलखंभ प्रदर्शनी प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड महिला मलखंब टीम ने ओवर ऑल रैंकिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
झारखंड को मिले पदक
एथलेटिक्स में 9 स्वर्ण, 3 रजत, 5 कांस्य
कुश्ती में 4 स्वर्ण, 1 कांस्य
तीरंदाजी में 3 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य
पुरुष हॉकी में रजत पदक
महिला हॉकी में कांस्य पदक
महिला फुटबॉल में रजत पदक
भारोत्तोलन में 1 रजत, 1 कांस्य
तैराकी में 1 कांस्य
प्रदर्शनी पुरुष कबड्डी में कांस्य पदक
प्रदर्शनी महिला कबड्डी में रजत पदक
महिला और पुरुष मलखंभ में तृतीय स्थान
