National Football Championship: 1 मई से 3 मई तक छत्तीसगढ़ नाइन ए साइड फुटबॉल संघ एवं नाइन ए साइड फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 11वीं सब जूनियर राष्ट्रीय अंडर 15 आयु वर्ग बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में होगा।
इसमें झारखंड की टीम भी हिस्सा लेगी।
झारखंड टीम की घोषणा नाइन ए साइड फुटबॉल संघ झारखण्ड द्वारा की गई।
टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 अप्रैल को हटिया स्टेशन से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
चयनित सभी खिलाड़ी गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज के हैं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर स्कूल के प्रिंसिपल एवं सभी शिक्षकगण ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
टीम में चयनित खिलाड़ी
नीरज कुमार (कप्तान), तेजस सिंह, दिव्यांशु कुमार,बबलू सिंह, प्रकाश सिंह, आकाश सिंह, आयुष कुमार शुक्ला, सचिन कुमार गुप्ता, हर्ष कुमार, आर्यन कुमार, गौतम प्रजापति, अमन सिंह, नवनीत कुमार, पीयूष कुमार, अभिनव कुमार तिवारी और कोच दीपेंद्र कुमार सिंह।
यह जानकारी जानकारी नाइन ए साइड फुटबॉल संघ झारखण्ड के सचिव ब्रजेश गुप्ता ने दी।
