अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के झारखंड टीम रवाना, महाराष्ट्र में हो रहा है आयोजन

Sub Junior National Wrestling Championship: U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 से 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हो रहा है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखण्ड बालक फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन कुश्ती के 24 सदस्यीय टीम रांची से रवाना हुई।

इस टीम में 20 खिलाड़ी और 4 प्रशिक्षक शामिल हैं।

टीम को रवाना होने से पहले खेल विभाग झारखण्ड सरकार के सहयोग द्वारा खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और खेल-किट दिया गया।

खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की सूची

बालक (ग्रीको रोमन)

1-अनूप कुमार-45kg

2-कारण कुमार-48kg

3-कारण कुमार-51kg

4-राकेश हेंब्रम- 55kg

5-अमित कुमार-60kg

6- बीरेन्द्र प्रधान-65kg

7- चंदन कुमार-71kg

8- आयुष सिंह-80kg

9- अंसित कुमार-92kg

10-तन्मय राज-110kg

प्रशिक्षक- सत्यनारायण यादव, अजीत

बालक (फ्री-स्टाइल)

1- पीयूष कुमार- 45kg

2- ऋषि कुमार चौधरी- 48kg

3-अंकुश कुमार यादव- 51kg

4-पतंग उरांव- 55kg

5- संदीप कुमार- 60kg

6- सोनू कुमार- 65kg

7- कुनालकुमार- 71kg

8- राजीव यादव- 80kg

9- आर्यन सिंह- 92kg

10- मनीष झा- 110kg

प्रशिक्षक- दशरथ महत्ता, अनिकेत कुमार

U-17 सब जूनियर कुश्ती टीम के बालक पहलवानों को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, के. रवि कुमार, खेल निदेशक झारखंड आसिफ इकराम, भोलानाथ सिंह,  महासचिव रजनीश कुमार,  बिजय शंकर सिंह ने शुभकामना दी।