झारखंड के डेविड मुंडा का भारतीय रग्बी टीम में चयन, उज्बेकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता में करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

Indian Rugby Team: झारखंड के प्रतिभाशाली रग्बी खिलाड़ी डेविड मुंडा का चयन भारतीय पुरुष रग्बी टीम में हुआ है।

वे 16 एवं 17 मई 2026 को उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित होने वाले Central and South Asia Senior Men’s Rugby Championship में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

डेविड मुंडा के चयन से झारखंड के रग्बी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

उनकी इस उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में स्थान बनाया है।

झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु जलान, वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव हेजाज असदक और कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी।