Ranchi District Yoga: Ranchi District Yoga Association 2026 के तत्वावधान में होने वाले रांची जिला योग चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर चर्चा के लिए बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. संजय कुमार झा ने की।
बैठक में आगामी रांची जिला योग चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से प्रतियोगिता की तिथि 11 एवं 12 जुलाई निर्धारित की गई।
प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु राहुल पोद्दार को आयोजन सचिव (Organising Secretary) नियुक्त किया गया।
बैठक में झारखंड योग संघ के CEO संजय कुमार झा एवं सचिव आदित्य सिंह मौजूद रहे।
उनके अलावा रांची जिला योग संघ के अध्यक्ष पंकज प्रसाद, सचिव रजनी बक्शी, सदस्य कृष्ण कुमार राय, रीमा वर्मा, राहुल पोद्दार,सुजीत कुमार, रेखा सिंह, नेहा गुप्ता, रेखा उरांव, गोवर्धन कुमार, शुभम वर्मा, रवि रंजन, रमेश कुमार, चंदन कुमार सिंह, अभिषेक माहेश्वरी, पूजा कुमारी, शीतल कुमारी, मोहित कुमार, चंद्रेश कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में आने वाली रांची जिला योग चैंपियनशिप को सफल एवं भव्य बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
अंत में राखी जिला योग संघ की सचिव रजनी बख्शी ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी से सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।
